रामनगर, फरवरी 24 -- रामनगर। शिक्षा निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट और अभद्रता के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार आंदोलन जारी है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद में भी मंगलवार को दूसरे दिन प्रदर्शन हुआ। परिषद परिसर में धरना स्थल पर वक्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों में अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच व्याप्त भय को दूर करने के लिए सुरक्षा के संबंध में तत्काल एसओपी जारी की जाए। यहां उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी, खंड शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद, सुनील भंडारी, डॉ. नंदन सिंह बिष्ट, दरपान सिंह रौतेला, सु...