रामनगर, जुलाई 11 -- रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाफल सुधार परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षाएं चार अगस्त से 11 अगस्त तक कराई जाएंगी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी के नेतृत्व में शुक्रवार को बैठक हुई। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में 8400, इंटरमीडिएट में 10706 कुल 19106 परीक्षार्थी सुधार परीक्षा देंगे। परीक्षा में सबसे अधिक छात्र हरिद्वार जिले से 4658 पंजीकृत है। जबकि सबसे कम चम्पावत जिले में 316 छात्र पंजीकृत किए गए। हाईस्कूल में नौ विषय और इंटरमीडिएट में 27 विषयों में परीक्षा आयोजित हो रही है। परीक्षा के लिए 97 परीक्षा केंद्र बने है। हरिद्वार जिले के बहादराबाद और रुद्रपुर में छात्र संख्या के आधार एवं भौगोलिक स्थिति के अनुसार दो-दो परीक्षा केंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.