हापुड़, मार्च 21 -- एसएसवी पीजी कॉलेज और एसएसवी इंटर कॉलेज को संचालित करने वाली शिक्षा प्रसार समिति के त्रिवार्षिक चुनाव के नामांकन 22 और 23 मार्च को दाखिल होंगे। चुनाव में 184 नामांकन पत्रों का वितरण हुआ था। चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शिक्षा प्रसार समिति जनपद के प्रमुख को-एजुकेशन एसएसवी पीजी कॉलेज को संचालित करती है। साथ ही एसएसवी इंटर कॉलेज का संचालन भी उक्त समिति द्वारा ही होता है। समिति के त्रिवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। गत 18 और 19 मार्च को 184 नामांकन पत्रों का वितरण हुआ था। अब 22 और 23 मार्च को नामांकन पत्र जमा होंगे। 24 मार्च को नामांकन पत्रों पर आपत्तियों की प्राप्ति होंगी। 25 मार्च को नामांकन पत्रों की वैधता की जांच, आपत्तियों का निस्तारण के बाद प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। 26 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.