हापुड़, मार्च 24 -- एसएसवी पीजी कॉलेज और एसएसवी इंटर कॉलेज को संचालित करने वाली शिक्षा प्रसार समिति के त्रिवार्षिक चुनाव में 82 नामांकन दाखिल हुए हैं। आज 24 मार्च को नामांकन पत्रों पर आपत्तियां प्राप्त होंगी। चुनाव में श्री सरस्वती ग्रुप और शिक्षा प्रसार समिति सेवा ग्रुप के प्रत्याशियों की आपस में भिड़त होगी। चुनाव में 988 मतदाता वोट डालेंगे। शिक्षा प्रसार समिति जनपद के प्रमुख को-एजुकेशन एसएसवी पीजी कॉलेज को संचालित करती है। साथ ही एसएसवी इंटर कॉलेज का संचालन भी उक्त समिति द्वारा ही होता है। समिति के त्रिवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। बीते शनिवार को नामांकन के पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। रविवार को दूसरे दिन विभिन्न पदों पर 82 नामांकन दाखिल हुए हैं। आज 24 मार्च को नामांकन पत्रों पर आपत्तियों की प्राप्ति हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.