देहरादून, फरवरी 23 -- देहरादून। ननूरखेड़ा स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में बीते शनिवार को हुए हाई-प्रोफाइल बवाल, तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में सोमवार को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर कल्ली समेत चार आरोपी गिरफ्तार किए। हिस्ट्रीशीटर बवाल के दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ के साथ मौजूद था। गिरफ्तारी की कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीदों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि इस मामले में हिस्ट्रीशीटर अरविंद पुंडीर उर्फ कल्ली निवासी ननूरखेड़ा, रायपुर, लक्ष्मण नवानी निवासी शिवलोक कॉलोनी लाडपुर, राकेश थपलियाल निवासी तपोवन रोड, लाडपुर और अक्षय राणा निवासी सौंधोवाली, रायपुर गिरफ्तार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौड़िय...