काशीपुर, फरवरी 21 -- जसपुर, संवाददाता। देहरादून में निदेशक प्राथमिक शिक्षा कार्यालय में निदेशक एवं कर्मियों संग हुई मारपीट, तोड़फोड़ की घटना से उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ में आक्रोश है। संघ ने सीएम से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच एवं शिक्षक कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग की है। शनिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, प्रांतीय महामंत्री डॉ. एमएस बिष्ट ने बताया कि निदेशक कार्यालय में घटी घटना ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। आरोप लगाया कि प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय नोडियाल एवं विभागीय कर्मचारियों के साथ विधायक रायपुर की उपस्थिति में उनके समर्थकों द्वारा मारपीट एवं तोड़फोड़ की घटना सही नहीं है। संघ ने सीएम से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेताया किआरोपियो...