देहरादून, फरवरी 23 -- प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ हुई मारपीट के मामले में विरोध तेज हो गया है। सोमवार को लैंसडौन चौक पर विभिन्न आंदोलनकारी संगठनों ने सामाजिक कार्यकर्ता अनिल डोभाल के नेतृत्व में एकत्रित होकर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ का पुतला दहन किया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस घटना ने प्रदेश में अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के रायपुर प्रभारी अनिल डोभाल ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अपराध बढ़ रहे हैं और यदि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के संयोजक लूशून टोडरिया ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता तो डीजीपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। वहीं र...