देहरादून, मार्च 21 -- शिक्षा निदेशक डॉ मुकुल सती ने शुक्रवार पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड स्थित मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की समीक्षा की तथा मूल्यांकन कार्य के लिए उपस्थित 384 परीक्षकों से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मूल्यांकन प्रक्रिया की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया और सभी शिक्षकों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने की सलाह दी। उन्होंने मूल्यांकन केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर केंद्र व्यवस्थापक प्रेमलता बौड़ाई ,पर्यवेक्षक वंदना ढौंडियाल, मास्टर ट्रेनर राकेश काला और सुनील रतूड़ी भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.