विकासनगर, फरवरी 22 -- शिक्षा निदेशक पर हुए हमले के विरोध में रविवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डाकपत्थर तिराहे पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि दफ्तर में जाकर सरकार के किसी अधिकारी पर हमले की घटना से जाहिर होता है कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा विधायक और कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में अराजकता फैलाने की कोशिश में लगे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सूरज तोमर ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के निदेशक पर हुए हमले को पूरी सरकार का मौन समर्थन मिला हुआ है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अभी तक अपराधी ही कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे थे, लेकिन अब भजापा विधायक और कार्यकर्ता भी खुलेआम कानून को रौंद रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में रिंकू कन्नौजिया, अजीत सिंह, हिमांशु...