हल्द्वानी, फरवरी 24 -- लालकुआं, संवाददाता। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमले के मामले में नाराज कांग्रेसियों ने आरोपी विधायक पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। विधायक की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को तहसील के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। तहसील कर्मियों को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने आरोप लगाते कहा कि विगत दिनों देहरादून में भाजपा विधायक उमेश शर्मा द्वारा निदेशक से अभद्र व्यवहार किया गया। मारपीट और जानलेवा हमले का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनहित एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से विधायक को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष भुवन पांडे, बिंदुखत्ता ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू, कुंदन सिंह मेहता, ...