औरैया, फरवरी 14 -- फफूंद, संवाददाता। जनसमुदाय की भागीदारी व जागरूकता अभियान के तहत संकुल पीपरपुर की संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन पंचायत आमपुर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलाबपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान दिनेश कुमार नायक ने की। चौपाल में संकुल के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। इस दौरान शिक्षा एवं खेलकूद की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वालों में प्राथमिक विद्यालय गुलाबपुर की कक्षा पांच की छात्रा आराध्या नायक सहित मयंक, जानवी, रागिनी, आयुषी व तन्यो शामिल रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलाबपुर की प्रधानाध्यापिका बबीता राठौर ने शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा अतिथियों,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.