महोबा, फरवरी 9 -- बेलाताल,संवाददाता। शिक्षा चौपाल में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला गया। जटिल विषयों को आसान तरीके से पढ़ाने की विधि की भी जानकारी दी गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम जैतपुर में शिक्षा चौपाल में खंड शिक्षाधिकारी अवनीश कुमार यादव ने कहा कि सरकार के प्रयास से परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर लगातार सुधर रहा है। छात्रों को परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सुविधा सहित लैब की सुविधा मिल रही है। कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय विद्यालय दिख रहे है। छात्रों को जटिल विषयों को नवाचार के माध्यम से आसान तरीके से पढ़ाया जा रहा है। छात्रों के द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती वंदना पेश की गई। स्टेट्स ऑफ पर्सन मनोज कुमार अनुरागी ने अभिभावकों को छात्रों की शिक्षण...