कुशीनगर, मई 25 -- कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के श्रीकृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज उजारनाथ के संस्थापक प्रधानाचार्य व पूर्व प्रधान सुभाष यादव की द्वितीय पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। सायंकाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उनकी जीवनी पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि फाजिलनगर के विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि सुभाष यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में दीप जलाकर हजारों युवाओं को जीवनदृष्टि दी। वह केवल शिक्षक नहीं, ग्रामीण अंचल के विकास पुरुष थे। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक चेतना का आधार बनाया। विशिष्ट अतिथि विनय राय ने कहा कि सुभाष यादव विचारों के अद्भुत साधक थे, जिनकी सोच में ग्रामीण भारत की आत्मा बसती थी। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने कहा कि सुभाष यादव ने किसानों की पीड़ा को अपनी पीड़ा बनाया। राज्य अध्यापक पुरस्...