आजमगढ़, दिसम्बर 19 -- अहरौला। राजकीय महिला महाविद्यालय समदी अहरौला में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा को तकनीकी रूप से समृद्ध करने की आवश्यकता है। स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थी न केवल विषयों को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे, बल्कि तकनीकी दक्षता भी हासिल करेंगे। प्राचार्य प्रो. महेंद्र प्रकाश ने कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में तकनीक का समावेश तेजी से बढ़ रहा है। विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास जैसे साधनों से जोड़ना समय की मांग है। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर प्...