बिहारशरीफ, फरवरी 6 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा खुला विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट इमप्लायेबिलिटी विषय पर दो दिवसीय वेबिनार हुआ। इसमें कुलपति प्रो. रवींद्र कुमार ने कहा कि शिक्षा को रोजगार से जोड़ना होगा। तभी इसकी उपयोगिता साबित होगी। इस वेबिनार में कुलसचिव प्रो. अभय कुमार सिंह, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, डॉ. बी शैडरक, डॉ. विद्या एम अय्यर, डॉ. किरण पाण्डेय, डॉ. पल्लवी, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. राजेश वर्मा, शुभम कुमार, डॉ. डॉली शरण, आफताब अहमद, सरफराज आलम, डॉ. अजय कुमार, डॉ. अमृता कुमारी, राकेश रंजन, रवि कुमार, नाशित इमाम, पवन कुमार व अन्य ने अपने विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...