लोहरदगा, फरवरी 24 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा के एमबीडीएवी पब्लिक स्कूल में रविवार को वर्जुअल रूप से लीगल लिट्रेसी क्लब का उद्घाटन किया गया। ज्ञात हो कि झारखंड के सभी 72 डीएवी स्कूलों में एक साथ लीगल लिट्रेसी क्लब का उद्घाटन जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के द्वारा न्याय सदन झालसा, रांची द्वारा किया गया। इस दौरान जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि समाज का निर्माण कैसे होना चाहिए यह हमें तय करना होगा। हमारा उद्देश्य समाज को कानूनी रूप से जागरूक करना भी है। इसके लिए डालसा और झालसा के द्वारा लगातार लोगों को जागरूक करने का कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें कानून की आवश्यकता क्यों है, यह समझने की आवश्यकता है। स्कूलों में विभिन्न विषयों की पढ़ाई तो होती है, लेकिन लीगल जानकारी नहीं दी जाती है। इसके लिए लिगल लिट्रेसी क्लब को एक बेहतर माध्...