विकासनगर, मई 30 -- पौंधा स्थित श्रीमद दयानंद आर्ष ज्योर्तिमठ गुरुकुल का रजत जयंती समारोह शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि आज, जब आधुनिक शिक्षा प्रणाली में मूल्य और संस्कारों का ह्रास हो रहा है, ऐसे समय में गुरुकुल पौंधा एक जीवंत उदाहरण है कि कैसे प्राचीनता और नव्यता का संतुलित समन्वय कर एक समर्पित, संस्कारित और सशक्त युवा पीढ़ी का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल की 'कृण्वन्तो विश्वमार्यम्' की संकल्पना केवल शैक्षिक नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति का आह्वान भी है। बाल संस्कार शिविर, आर्यवीर दल और आर्ष-ज्योति मासिक पत्रिका जैसे माध्यमों से यह संस्था समाज के कोने-कोने तक वैदिक मूल्यों और विचारधारा का आलोक पहुंचा रही है। कहा कि गुरुकुल परंपरा के तहत विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.