छपरा, जनवरी 10 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लोकनायक जयप्रकाश प्रौद्योगिकी संस्थान (एलएनजेपीआईटी), छपरा में वार्षिक खेलकूद महोत्सव "उमंग-2026" का आगाज हो गया है। 12 जनवरी तक चलने वाले खेल महोत्सव का उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य डॉ. बिमल कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। उद्घाटन समारोह में खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।समारोह के दौरान स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रो. वैभव मिश्रा और डॉ. सुधीर कुमार पांडेय ने प्राचार्य को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर संस्थान के मुख्य प्रतिपालक डॉ. शंभु शंकर भारती सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापकगण, अधिकारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा और खिलाड़ियों में बेहतर प्रदर्शन की ललक साफ नजर आई। उमंग सिर्फ एक वार्षिक आयोजन नहीं, बल्कि उभरते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.