बक्सर, जनवरी 9 -- युवा के लिए ----- एक दिवसीय परिचर्चा में राज्य सूचना आयुक्त, विधान परिषद सदस्य और अन्य ने भी रखें विचार एक समाज में जो नैतिक माना जाता है, वही दूसरे समाज में अनैतिक भी हो सकता है फोटो संख्या 23 कैप्शन -शुक्रवार को डुमरांव के डीके कॉलेज सभागार में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित राज्य सूचना आयोग के आयुक्त प्रकाश कुमार, एमएलसी नवल किशोर यादव, कुलसचिव रामनाथ ठाकुर सहित अन्य। डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय डीके कॉलेज के परिसर में शुक्रवार को लोकतंत्र, समाज और मीडिया की नैतिकता विषय पर एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयोग के आयुक्त प्रकाश कुमार, बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रो. नवल किशोर, कुलसचिव प्रो. रामकृष्ण ठाकुर व महाविद्यालय निरीक्षक राजू मोची उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने विषय की प्रा...