रामपुर, मार्च 18 -- ब्रिटिश राजनयिक जिनूस शरियाती ने इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटेक) द्वारा ग्रीनवुड स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने गांधी समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही जामा मस्जिद समेत कई ऐतिहासिक स्थल भी देखे। इंटेक रुहेलखण्ड चैप्टर संयोजक पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और सह संयोजक काशिफ खां के साथ सोमवार को ब्रिटिश हाईकमीशन की फर्स्ट सेक्रेटरी ट्रेड जिनूस शरियाती ग्रीनवुड स्कूल पहुंचीं। स्कूल के डायरेक्टर शाहिद खां, समीना खान, प्रिंसिपल नीरज तिवारी और वाइस प्रिंसिपल शकील अहमद ने राजनयिक का स्वागत किया। राजनयिक ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के बगैर तरक्की हासिल नहीं हो सकती। वो आज जिस मुकाम पर हैं वो शिक्षा की ही देन है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन और भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.