रांची, अप्रैल 28 -- कर्रा, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना, खूंटी के द्वारा सोमवार को कर्रा प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय कर्रा के सभागार में प्रखंड स्तरीय स्कूल रुआर 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मिता नागेशिया, जिला परिषद उपाध्यक्ष मंजू देवी और प्रखंड प्रमुख अंजनी मिंज सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मनमोहन साहू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्कूल रुआर 2025 कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना और ड्रॉप आउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ना है। बीडीओ स्मिता नागेशिया ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विद्यालय के प्रति रुचि बढ़ाना और शिक्षा के म...