गाज़ियाबाद, दिसम्बर 29 -- गाजियाबाद, संवाददाता। राइट गंज स्थित कन्या वैदिक इंटर कॉलेज में सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में आ रही समस्या और विसंगति पर चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश चंद त्यागी ने शिक्षकों से वार्ता की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने संगठन की आवश्यकता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता पर बल दिया। इस अवसर पर कन्या वैदिक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या महिमा कटारिया, जिला मंत्री महेंद्र सिंह नागर, कपिल अग्रवाल, वीरेंद्र नागर, राजीव त्यागी के साथ अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...