चित्रकूट, जनवरी 7 -- चित्रकूट। संवाददाता प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षा का व्यवसायीकरण संबंधी जांच समिति का अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम जारी हुआ है। जिसमें जिसमें के सभापति डा धर्मेंद्र सिंह की अगुवाई में समिति के सदस्य आठ जनवरी गुरुवार को धर्मनगरी पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद समिति नौ जनवरी शुक्रवार को यहां चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर एवं महोबा के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। इसके बाद टीम झांसी के लिए प्रस्थान करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...