कानपुर, जनवरी 8 -- कानपुर। शिक्षा का व्यवसायीकरण संबंधी जांच समिति शहर आ रही है। समिति सभापति डॉ. धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में 11 जनवरी को शहर आकर मंडलीय समीक्षा करेगी। समिति शहर के सरकारी व निजी इंजीनियरिंग कॉलेज, वहां के छात्रों की स्थित,फीस समेत सभी बिंदुओं को देखेगी। शिक्षकों की स्थानांतरण नीति, संख्या, काम करने वाले कर्मचारी, मदरसों का हाल समेत सभी बिंदु पर करेगी चर्चा शिक्षकों की स्थानांतरण नीति, संख्या, काम करने वाले कर्मचारी, मदरसों का हाल समेत सभी बिंदु पर चर्च करेगी। इसमें अध्यापक के पेंशन और वेतन वृद्धि समेत सभी बिन्दुओं पर मंथन होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि 31 बिन्दुओं पर समिति मंथन करेगी। बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा, मेडिकल कॉलेज समेत सभी विभागों के प्रभारी बैठक में मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्...