रांची, जून 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय प्रांत प्रमुख की बैठक 13-15 जून तक तेलंगाना के कान्हा शांति वनम, भाग्यनगर (हैदराबाद) में चली। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड संयोजक डॉ ओम प्रकाश सिंह सहित अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य सभी प्रांतों के प्रांत प्रमुखों, झारखंड से प्रांत अध्यक्ष डॉ रणजीत कुमार मिश्र, प्रांत मंत्री डॉ सुबास साहू, महिला प्रमुख डॉ सपना त्रिपाठी, कोष प्रमुख डॉ राहुल कुमार आदि ने हिस्सा लिया। समापन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह सरकार्यवाह और अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ मनमोहन वैद्य ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य मूल्यपरक समाज का निर्माण करना है, जिससे समृद्ध व सशक्त भारत को दिशा दी जा सके। उन्होंने कहा कि हम समाज से जितना लेते हैं, उससे अधिक देने का भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.