बुलंदशहर, अगस्त 31 -- शिक्षा के निजीकरण और शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठाकुरई गुट के पदाधिकारी ने डीआईओएस कार्यालय पर गरजे। 22 सूत्रीय मांगों व समस्याओं का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम भेजकर पूरा करने की मांग उठाई। संघ में चेताया कि यदि शिक्षकों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यह आंदोलन उग्र होगा। शिक्षा का निजीकरण व बाजारीकरण किसी-किसी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा शनिवार को आयोजित धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश त्यागी ने कहा कि हमारे बड़े बुजुर्गों ने सेवा सुरक्षा और वेतन वितरण अधिनियम जैसी महत्व पूर्ण उपलब्धियां दी है। हमें इन उपलब्धियों को सरंक्षित रखना है तथा सरकार की शिक्षा विरोधी और शोषणकारी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करना होगा। संगठन के संरक्षक मीर सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.