जमुई, दिसम्बर 26 -- जमुई। भगवान महावीर की पावन जन्मस्थली जमुई में सुरेश सिन्हा मेमोरियल सोसाइटी ने ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर गरीबों को कंबल दिया। मुख्य अतिथि डॉ. एस एन झा ने इस अवसर पर कहा कि सुरेश सिन्हा मेमोरियल सोसाइटी ठंड के मौसम में गरीबों , असहायों और जरूरतमंदों को गर्म कपड़ा , कंबल आदि प्रदान कर रहे हैं जो शुभ संकेत है। हमें भी उनकी परिस्थितियों का एहसास होना चाहिए। हर तबके के लोगों को आगे आकर इन्हें सहयोग करना चाहिए। असहायों की दुआ हमेशा साकार होती है। उन्होंने सोसाइटी के ओहदेदारों को नेक कार्य के लिए साधुवाद दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ.अंजनी कुमार सिन्हा ने कहा कि गरीबों को मदद करना हमारा मानवीय धर्म के साथ नैतिक कर्तव्य है। शिक्षा का दान और असहायों का सहयोग दोनों समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.