बेगुसराय, अप्रैल 8 -- मटिहानी, एक संवाददाता। प्रखंड के मटिहानी गांव स्थित खूबलाल सिंह हाई स्कूल की स्थापना वर्ष 1949 में की गई थी। इस विद्यालय का निर्माण बेगूसराय दक्षिणी क्षेत्र में शिक्षा का अलग जगाने के लिये किया गया था। जानकारों की मानें तो मटिहानी निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व. राजेश्वर प्रसाद सिन्हा वर्ष 1945 में ग्रेजुएशन करने के बाद जब गांव आए तो शिक्षा का अलख जगाने के लिये हाई स्कूल की स्थापना करने का प्रयास शुरू कर दिया। अब यह विद्यालय विवादों के कारण चर्चा में रहता है। ग्रामीणों की ओर से विद्यालय के लिये दो बीघा सात कट्टा जमीन दान में दी गई। वर्ष 1952 में विश्वनाथ सिंह के द्वारा पांच बीघे जमीन विद्यालय को डोनेट किया गया। इसके बाद विद्यालय का नाम विश्वनाथ सिंह के पिता खूब लाल सिंह के नाम पर रखा गया। पूर्व सरपंच राजेंद्र चौधरी राज...