अररिया, जनवरी 16 -- अररिया, एक संवाददाता गुरूवार को शहर के जूनियर स्कॉटिश स्कूल अररिया में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनुप कुमार ने की। बैठक में मुख्य रूप से आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के अंतर्गत लंबित भुगतान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा आरटीई से सम्बद्ध विद्यालयों को दिया गया निर्धारित प्रारूप भी सभी सदस्यों को उपलब्ध कराया गया, 27 जनवरी तक जमा करना अनिवार्य बताया गया। इस बैठक में जिले के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे। विशेष रूप से जिला अध्यक्ष अनुप कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष अजीत सिन्हा एवं जिला महासचिव खुर्शीद खान आदि की सहभागिता रही। बैठक के उपरांत मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें दही...