फरीदाबाद, नवम्बर 5 -- फरीदाबाद। मुख्यमंत्री हरियाणा के ओएसडी राज नेहरू ने बुधवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सड़क, डंपिंग यार्ड, कानून एवं व्यवस्था, मुख्यमंत्री घोषणाओं तथा समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों से संबंधित विषयों पर चर्चा की। राज नेहरू ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में फील्ड स्तर पर समीक्षा की जा रही है, ताकि सरकार की योजनाओं और घोषणाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश है कि प्रशासन जनता के द्वार तक पहुंचे और हर अधिकारी अपने विभाग की जिम्मेदारी को सेवा भाव से निभाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं प्रदेश में विकास कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। जिलो...