मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सुस्ता मेला प्रांगण में रविवार को महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार ने की। संचालन बंधुआ मुक्ति मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय विकास संगम की जिलाध्यक्ष रिंकू देवी ने किया। स्मृति पासवान ने कहा कि सृष्टि में नारी का योगदान अहम है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पहचान बना रही हैं, फिर भी घरेलू हिंसा के शिकार हो रही हैं। सेवानिवृत्त पद्मश्री जगदीश प्रसाद ने कहा कि शिक्षा व स्वतंत्रता से ही महिलाएं सशक्त हो सकती हैं। कार्यक्रम में बीडीओ, पूर्व प्रमुख अनिल कुमार राम, सीता देवी, सतीश पासवान, डॉ. राजेश कुमार, अजय पासवान, मोहन पासवान, सुनील राम मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...