मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। लोक शिक्षा समिति की अगुवाई में बुधवार को प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन की शुरुआत की गई। आयोजन भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में किया गया है। यह 14 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन पांच परिवर्तन विषय पर आधारित है। कार्यक्रम में बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि शिक्षा और शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सबसे प्रभावी और सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में चरित्र, संस्कार एवं सेवा भाव का निर्माण करना भी है। डॉ. सुबोध कुमार ने कहा कि मोबाइल फोन आज समय की बर्बादी का एक बड़ा कारण बन चुका है। इसके कारण हम अपने परिवार, संस्कार और सामाजिक दायित्वों से दूर होते जा रहे हैं। लोक शिक्षा सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.