गोरखपुर, जुलाई 14 -- गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा और शराब माफिया के हाथों की कठपुतली बन गई है। आम आदमी पार्टी स्कूलों को बंद करने के प्रदेश सरकार के फैसले का विरोध करती है। पार्टी इस मसले को सड़क से लेकर संसद तक उठाएगी। सुप्रीम कोर्ट भी जाएगी। संजय सिंह रविवार को बक्शीपुर स्थित मैरिज हॉल में पूर्वी यूपी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक 26000 स्कूल बंद किए जा चुके हैं। करीब 27000 स्कूलों को बंद करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा 5000 और स्कूलों को बंद करने की योजना है। प्रदेश में हर एक किलोमीटर पर शराब की दुकान और चार किलोमीटर पर स्कूल मिलेंगे। प्रदेश में मधुशाला की संख्या बढ़ रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.