फरीदाबाद, जनवरी 19 -- जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला ने तिगांव स्थित पीएमश्री एवं मॉडल संस्कृति विद्यालयों के साथ-साथ गांव फरीदपुर में संचालित स्टेम (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एवं मैथेमैटिक्स) लैब का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों और स्टेम लैब में दी जा रही आधुनिक शिक्षा की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने स्टेम लैब में मौजूद छात्रों से सीधे संवाद किया और उनसे पढ़ाई के बारे में सवाल पूछे। छात्रों ने बताया कि उन्हें विज्ञान, तकनीक और गणित से जुड़े विषयों की व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है। इस दौरान अंशु सिंगला ने छात्रों से प्रयोग भी करवाए और उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रयोगों के माध्यम से पढ़ाई करने से विषयों की समझ मजबूत होती है और छात्रों में नव...