पलामू, जनवरी 13 -- मेदिनीनगर। ब्रह्मविद्या विहंगम योग संस्थान की छतरपुर शाखा के तत्वावधान में सरईडीह रोड स्थित सत्यनारायण सिंह भवन में शिक्षाविद स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस क्रम में सद्गुरु सत्ता के चरणों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि विहंगम योग संदेश मासिक पत्रिका के संपादक एवं विश्वप्रसिद्ध चिंतक योग वैज्ञानिक कवि सुखनंदन सिंह सदय, विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, बिहार प्रदेश परामर्शक रामचंद्र तिवारी एवं झारखंड प्रदेश महामंत्री ललित कुमार सिंह ने अंकित श्वेत ध्वजारोहण एवं सद्गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। पलामू जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू सिंह ने कहा कि शिक्षाविद स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन सद्गुरु सेवा और मानव सेवा ...