मुंगेर, फरवरी 7 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को नगर के एससीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में महान शिक्षाविद और आर्य समाज के स्तंभ महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि को स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्रा के कुशल निर्देशन में विद्यालय प्रांगण में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। संस्कृत शिक्षक सुरेन्द्र मोहन शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक हवन कराया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कमलेश कुमार पांडेय और शिक्षिका साधना सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान विद्यार्थियों ने महात्मा ग्रोवर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। कक्षा आठवीं की छात्रा अदिति शर्मा और कक्षा छह की प्राची सुमन ने महात्मा ग्रोवर के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान को अनुकरणीय बतलाया। प्राचार्य सुभाष ...