मधुबनी, मार्च 21 -- मधवापुर। शिक्षाविद् महिला विद्या झा को शिक्षा सुमेरु राष्ट्रीय सम्मान 2025 के खिताब से नवाजा गया। सम्मान समारोह का आयोजन आर्यावर्त सहोदया कंप्लेक्स पटना में विगत नौ मार्च किया गया। विद्या झा की अनुपस्थिति में उनके लिए यह सम्मान उनकी पुत्री डॉ. सुमन झा को भेजा गया। क्योंकि, विद्या झा स्वास्थ्य लाभ के लिए सूबे से बाहर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...