अयोध्या, मई 26 -- सोहावल। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष और पूर्वांचल प्रभारी रमेश चंद्र मिश्र का निधन हो गया। उनकी याद में सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने रमेश मिश्र के 25 वर्षों के संघर्षों को याद किया। तीन माह पहले सर में हल्की चोट लगने के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। गुजरात में इलाज के बाद उन्हें लखनऊ के आईकॉन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चला। 21 मई को उन्होंने अंतिम सांस ली। श्रद्धांजलि सभा में शिक्षामित्र संघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें संस्थापक जिलाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, महामंत्री राम दर्शन यादव और मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव शामिल थे। मंडल उपाध्यक्ष राम प्रकट शर्मा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.