गंगापार, फरवरी 10 -- बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय बिगहिया में कार्यरत शिक्षामित्र नीलम यादव 31 पत्नी कुंदबली यादव, का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र के शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बीईओ सहसों वरुण कुमार मिश्रा ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। शिक्षक एवं शिक्षामित्र संघ के मंडल महामंत्री नागेंद्र मोहन मिश्रा की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई जिसमें अजीत प्रताप सिंह, द्वारिका नाथ पांडे, राजकुमार यादव, अरुण कुमार, राम अवध यादव, सुनील तिवारी, संतोष दुबे, गायत्री पटेल, नीति यादव, शीला पटेल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...