प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 3 -- अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा क्षेत्र के घरहिया गांव निवासी कमला पत्नी रामजीत पांडे वर्ष 2006 से प्राथमिक विद्यालय घरहिया में शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत थी। जिनका बीते 23 मार्च को हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। गुरुवार को बीईओ सुशील कुमार त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक प्रशांत शुक्ला के साथ श्रद्धा वर्मा, प्रदीप त्रिगुणायत, संतोष सिंह, हरिराम चौधरी, महेंद्र यादव, राजकुमार, रफीक, राम यश, गीता, सुषमा, बबीता, प्रभा रानी समेत तमाम शिक्षक उनके आवास पर पहुंचकर परिवार को 2,80,150 रुपये नकद धनराशि सौंप कर शोक संवेदना प्रकट की। हर संभव मदद का भरोसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.