बेगुसराय, मई 8 -- नावकोठी, निज संवाददाता। हसनपुर बागर में आजाद महिला ग्राम संगठन एवं आस्था जीविका महिला ग्राम संगठन के बैनर तले महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन गुरूवार को किया गया। मुखिया विजय पासवान, प्रदान के गौतम गोस्वामी, मनरेगा पीओ पंकज कुमार एवं सीसी रोहित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पीओ पंकज कुमार ने कहा कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, कृषि एवं रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। संवाद का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता लाना और उन्हें उन संस्थाओं एवं अवसरों से जोड़ना है। जीविका से जुड़कर महिलाओं में जागृति आयी है। अपने अधिकार के लिए गांव में महिलाएं आगे बढ़ रहीं हैं। राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी मिलने से उस...