जमुई, मई 25 -- सिकंदरा। निज प्रतिनिधि सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जमुई जिला के मतवलवा, जानसीडीह, पलसा वुजूरग, लछूआड़, सेवे और आढा पंचायत में बिनोद कुमार चौधरी के नेतृत्व में सामुदायिक विशेष बैठक व संवाद का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता से सीधे संवाद स्थापित करना और शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सामूहिक चिंतन और समाधान की दिशा में कदम उठाना रहा। बैठकों में ग्रामीण महिलाओं ने शिक्षा की गिरती स्थिति, स्वास्थ्य सुविधाओं की अनुपलब्धता, महिलाओं की सुरक्षा तथा स्वावलंबन जैसे विषयों पर खुलकर चर्चा की। युवाओं ने भी रोजगार, डिजिटल सुविधा, खेलकूद संसाधन और पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था की मांग रखी। बिनोद कुमार चौधरी ने सभी ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी बातें न केवल सुनी जाएंगी, बल्कि उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.