प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 28 -- कुंडा, संवाददाता। बाल विवाह न केवल एक सामाजिक बुराई है, बल्कि बच्चों के मौलिक और कानूनी अधिकारों का उल्लंघन भी है। बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक विकास को बाधित करता है। बाल विवाह बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य, उज्जवल भविष्य को बाधित कर नकारात्मक प्रभाव डालता है। यह बातें बजरंग डिग्री कॉलेज में संवाद सामाजिक संस्थान, टू जस्टिस के संयोजन में आयोजित बाल विवाह मुक्त भारत के लिए जन जागरुकता अभियान वैन को हरी झंडी दिखाते हुए बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने कहीं। उन्होंने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में बाल विवाह के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामबदन शुक्ल ने कहा कि बाल विवाह मुक्ति रथ के माध्यम ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अध्यक्ष राम बदन शु...