अररिया, फरवरी 15 -- अररिया, संवाददाता राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को नेता जी सुभाष स्टेडियम में महिला जिला स्तरीय मैराथन और खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसका उद्घाटन डीएम विनोद दुहन ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला महिला एवं बाल विकास निगम और जिला प्रशाशन के संयुक्त तत्वाधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किया गया। जिला महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस मौके पर डीएम ने सरोजनी नायडू को नाइटेंगल ऑफ इंडिया का खिताब दिए जाने का हवाला देते हुए बेटियों कि महत्ता और उनके अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। डीएम ने प्रतिभागियों को खेल के प्रति जागरूक होने के साथ साथ महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त होने का सन्देश दिया। कहा कि शिक्षा, साहस और आत्मविश्वास से महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता प्राप...