बागेश्वर, नवम्बर 11 -- शिक्षा, सड़क तथा पानी की समस्या से भैरूचौबट्टा के ग्रामीण लंबे समय से जूझ रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। जल्दी मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी और कहा इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता देवी के नेतृत्व में भैरूचौबट्टा के ग्रामीण मंगलवार को जिला मुख्याल पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनके गांव की पेजयल लाइन खड़िया खनन में क्षतिग्रस्त हो गई। तब से लेकर आज तक इसकी सुध नहीं ली गई। ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं। कई बार शिकायत कर दी, लेकिन समस्या आज भी जस की तस है। इसके अलावा मुख्य सड़क से सुकराड़ी गैराड़ तक सड़क आज तक नहीं बन पाई है। ग्रामीणों को आज भी मीलों पैदल चलना पड़ रहा है। र...