रांची, फरवरी 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय बजट से झारखंड के छात्र संगठनों ने शैक्षणिक ढांचे की मजबूती और रोजगार सृजन को लेकर सरकार से बड़ी अपेक्षाएं की हैं। युवाओं की मांग है कि बजट में स्टार्टअप प्रोत्साहन, एआई जैसे आधुनिक विषयों में प्रशिक्षण और पुरानी लंबित मांगों का स्थायी समाधान किया जाए। पिछड़े राज्यों में डिजिटल शिक्षा और शोध को बढ़ावा मिले तथा युवाओं के स्टार्टअप के लिए सस्ते ऋण का प्रावधान बजट में होना चाहिए। -शुभम पुरोहित, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, एबीवीपी बजट में सरकारी कर्मचारियों के रुके हुए महंगाई भत्ते का भुगतान हो और आठवें वेतन आयोग की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। -अमन अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष, एनएसयूआई एआई और डेटा साइंस जैसे आधुनिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण के साथ इंडस्ट्री-इंटर्नशिप कार्यक्रमों को बढ़ावा देना समय क...