उरई, मार्च 30 -- उरई। शिक्षण सत्र के पहले दिन एक अप्रैल को बच्चों का स्कूलों में रोली चंदन और माला पहनाकर स्वागत होगा। एक अप्रैल से दो चरणों में स्कूल चलो अभियान की सफलता को बीएसए ने निर्देश जारी किए हैं। प्रथम दिवस को विद्यालयों को फूल, पत्तियों, रंगोली से सजाया जाएगा। बीएसए चंद्रप्रकाश ने खंड शिक्षा अधिकारी और विद्यालयों को निर्देश जारी कर बताया स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत गतिविधियां होंगी। जिसमें स्कूल चलो अभियान के माध्यम से अध्यापकों, बच्चों, जन सामान्य में जागरूकता लाने एवं वातावरण सृजित करने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार किया जाए। जनपद, विकास खण्ड तथा विद्यालय स्तर पर रैली एवं प्रभात फेरी आयोजित की जाए।स्कूल चलो अभियान में जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और अन्य जनपदीय अधिकारी एवं ब्लाक स्तरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.