शामली, मार्च 12 -- मंगलवार को शिक्षण संस्थानों में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली पर्व की शुभकामनाऐं दी। होली पर्व को लेकर स्कूलों में धमाल मचा रहा। मंगलवार को शहर के हिन्दू महिला महाविद्यालय में होली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कालेज की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कालेज की छात्राओं, शिक्षिकाओ, कर्मचारियों व सभी ने एक साथ मिलकर होली के रंगों व फूलों से होली खेली और एक दूसरे को होली पर्व की शुभमानाऐं दी। प्राचार्या डा. मंजू गर्ग ने बताया कि होली पर्व प्रेम सौहार्द और उल्लास का प्रतीक है। यह पर्व न केवल रंगों को बढाता है बल्कि बल्कि लोगों के बीच की दूरियां भी खत्म करता है। कहा कि हमे आपसी भेदभाव भुलाकर होली का पर्व खेलना चाहिए। इसके अ...