मुरादाबाद, नवम्बर 28 -- अपना संपूर्ण जीवन पिछड़ी जाति महिलाओं और दलितों के उत्थान के लिए समर्पित करके पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर 1848 में पुणे में लड़कियों की शिक्षा के लिए पहले स्कूल खोलकर बालिका शिक्षा को गति देकर विधवा पुनर्विवाह का समर्थन करने वाले भारतीय समाज सुधारक,विचारक, समाजसेवी, महान लेखक दार्शनिक तथा महान क्रांतिकारी महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले जी की पुण्यतिथि पर रामसरन लाल मेमोरियल इण्टर कालेज पसियापुरा पदार्थ में राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य जगदीश सक्सेना ने अध्यापक अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण करके चरण कमल में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने महात्मा ज्योतिराव फुले जी के जीवन चरित्र पर आधारित कार्यक्रमों क...