मुजफ्फरपुर, जून 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्वविद्यालय व अन्य शिक्षण संस्थानों में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत गुरुवार को हुई। विश्व पर्यावरण दिवस पर लंगट सिंह कॉलेज में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फलदार पौधे लगाए। उपमुख्यमंत्री ने अपने 57वें जन्मदिन और पर्यावरण दिवस पर कॉलेज परिसर में 57 फलदार पौधे लगाए। उनके साथ पंचायतीराज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता और कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने भी पौधरोपण में हिस्सा लिया। कुल 200 फलदार पौधे लगाए गए, जिनमें आम, अमरूद और लीची जैसे पेड़ शामिल थे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है, बल्कि यह हमारी माताओं के प्रति सम्मान का भी प्रतीक है। उधर, बीआरएबीयू के भौतिकी विभाग में पौधरोपण कि...